{"_id":"5a183d894f1c1b001c8b4c93","slug":"malwa-express-reached-to-udhampur-late-for-two-and-a-half-hours-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते ढाई घंटे देरी से पहुंची मालवा एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते ढाई घंटे देरी से पहुंची मालवा एक्सप्रेस, यात्री रहे परेशान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे व धुंध के चलते उधमपुर पहुंचने वाली ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
पंजाब सहित कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित है।
ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक देरी से मालवा एक्सप्रेस पहुंची। इसके उधमपुर पहुंचने का समय पौने छह बजे है, लेकिन यह ढाई घंटे की देरी से रात करीब सवा आठ बजे उधमपुर पहुंची।
विज्ञापन
इसके अलावा अंडमान एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर पहुंची। जम्मू मेल डेढ़ घंटे की देरी से सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। उत्तर संपर्क क्रांति करीब आधे घंटे की देरी से सुबह करीब साढ़े आठ बजे और जम्मू से उधमपुर के बीच चलने वाली डीएमयू आधे घंटे की देरी से सुबह दस बजे के करीब पहुंची।
विज्ञापन