{"_id":"479bdefa139669e6e28449ee8e2434a6","slug":"malik-ends-30hour-fast-resolution-asks-pandits-to-return-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: यासीन मलिक का अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: यासीन मलिक का अनशन खत्म
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग टाउनशिप बनाने के प्रस्ताव के विरोध में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) अध्यक्ष यासीन मलिक का 30 घंटे का अनशन रविवार को दोपहर में समाप्त हो गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की हुई गोष्ठी में अलग टाउनशिप बनाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि माईसुमा इलाके में अनशन पर बैठे मलिक को समर्थन देने स्वामी अग्निवेश भी शनिवार को पहुंचे थे। जेकेएलएफ अध्यक्ष कहना है कि अलग टाउनशिप बनाने से समाज में भाईचारे तथा इंसानियत समाप्त होने का खतरा है। कश्मीर में सदियों से लोग साथ रहते आए हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों की घर वापसी के प्रति यदि सरकार गंभीर है, तो उन्हें सबके साथ बसाया जाए। कश्मीरी समुदाय किसी भी सूरत में अलग टाउनशिप बर्दाश्त नहीं करेगा। कश्मीरी पंडित घाटी आएं और सबके साथ मिल जुलकर रहें। इसमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
सरकार अलग टाउनशिप बनाकर कश्मीरी पंडितों को तनाव भरे माहौल में रहने के लिए विवश न करे। अनशन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।