फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   malik came to avenge death of abu qasim

जम्मू में गिरफ्तार हुए लश्कर आतंकी ने किया बड़ा खुलास

Wed, 25 Nov 2015 11:40 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
malik came to avenge death of abu qasim

बठिंडी इलाके में पकड़ा गया लश्कर का आतंकी कश्मीर में मारे गए लश्कर कमांडर अबू कासिम की मौत का बदला लेने के मकसद से जम्मू आया था। वह पहले खुद जम्मू में स्थापित होना चाहता था।

विज्ञापन


इसके बाद अपने अन्य साथियों को लाना चाहता था, ताकि किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सके। आतंकी से की गई पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। सोमवार को पुलवामा के त्राल का रहने वाला आतंकी शब्बीर अहमद मलिक दबोच लिया गया था। इसके पास से 47000 रुपये कैश भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए लश्कर आतंकी ने पूछताछ में बताया है कि तीन दिन पहले उसने बठिंडी में दो हजार रुपये महीने के किराए पर मकान लिया था। वह यहां खुद रहकर पूरी तरह से स्थापित होना चाहता था, ताकि लोगों का विश्वास जीत सके। अपने कुछ परिचित के लोगों से संपर्क किया। मलिक को बठिंडी में एक पूर्व सरपंच के घर से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबू कासिम की मौत का बदला लेने की रणनीति बनाई

malik came to avenge death of abu qasim

आतंकी ने बताया कि वह धीरे-धीरे पूरे जम्मू की सूचना एकत्र करना चाहता था। वह साउथ कश्मीर में लश्कर के लिए काम करता है। यह भी बताया कि उधमपुर हमले के मास्टरमाइंड और कश्मीर में लश्कर के कमांडर अबू कासिम के मारे जाने के बाद उसकी मौत का बदला लेने की रणनीति बनाई जा रही है।

वह इसी रणनीति का हिस्सा है। तीन दिन में मलिक ने शहर के कई स्कूलों, मंदिरों और पुलिस के बड़े स्थलों की रैकी की है। उसने ज्यादातर सफर मेटाडोर में ही किया, ताकि किसी को कोई शक न हो सके।

बताते चलें कि लश्कर के लिए काम करने वाले मलिक को पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान के तहत दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed