फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Major Shukla, who killed Sameer Tiger, improved the condition

जम्मू-कश्मीरः समीर टाइगर को मार गिराने वाले मेजर शुक्ल की हालत में सुधार

Thu, 03 May 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 May 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Major Shukla, who killed Sameer Tiger, improved the condition
ROHIT SHUKLA - फोटो : File Photo

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के द्रब्गाम में आतंकियों से लोहा लेते हुए घायल हुए 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मेजर रोहित शुक्ला की हालत में सुधार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मेजर शुक्ला को मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था।

विज्ञापन


जहां सर्जरी के बाद वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को द्रब्गाम में सुरक्षाबलों ने  हिज्ब कमांडर समीर टाइगर व उसके साथी आकिब खान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। ऑपरेशन को अंजाम देने वाली सैन्य टुकड़ी की कमान मेजर रोहित शुक्ला संभाल रहे थे। मेजर को इससे पूर्व भी सफल ऑपरेशन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।  
विज्ञापन


हाजिन में आतंकियों ने मुखबिरों को दी धमकी
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में मंगलवार देर रात आतंकी पहुंचे और वहां कुछ लोगों को संबोधित कर मुखबिरों को धमकी दी। उधर, बारामुला जिले के नूरबाग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लश्कर के तीन आतंकी हाजिन टाउन पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान आतंकियों ने लोगों को चेतावनी दी, जो सुरक्षाबलों के साथ इनफॉर्मर के रूप में काम करते हैं। इतना ही नहीं, जानकारी के अनुसार आतंकी इलाके में खोसा मोहल्ला में एक आतंकी की कब्र पर भी गए और वहां गन सैल्यूट दिया।


उधर, बारामुला जिले के नूरबाग इलाके में भी सेना की 22 आरआर और एसओजी द्वारा एक साझा तलाशी अभियान चलाया गया था, जो बाद में स्थगित कर दिया गया। उन्होंने इलाके में आतंकियों की सूचना मिलने पर यह अभियान चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed