{"_id":"a6099536039cb775114c2ab7ebd17ed8","slug":"major-reshuffling-in-j-k-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बदला चेहरा, सोनिया ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बदला चेहरा, सोनिया ने दी मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में करारी हरार के बाद कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से अपना चेहरा बदला है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कमेटी के नये पदाधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है। नई कमेटी में अध्यक्ष जीए मीर के अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नौ उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 21 सचिव, 26 संगठन सचिव और सात प्रचार सचिव रखे गए हैं। कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता एवं प्रवक्ता के अतिरिक्त कार्यकारिणी में 64 सदस्यों को रखा गया है।
विज्ञापन
शाम लाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जीएन मोंगा, नारबू ग्यालसन, रमन भल्ला, जीएम सरूरी, मोहम्मद अनवर भट, अमरीन बद्रे, कांता भान, हाजी रशीद डार व मूला राम को उपाध्यक्ष और अब्दुल मजीद वानी, उस्मान मजीद, मनोहर लाल शर्मा, नजीर खान बीरवा, गुलाम रजा, शब्बीर खान, मनमोहन सिंह, चौधरी शाह मोहम्मद, मंजीत सिंह, शोएब नबी लोन, बलवान सिंह, चौधरी शहनवाज हुसैन, शमीमा इकबाल, विक्रम मल्होत्रा, नम्रता शर्मा, हिलाल अहमद शाह, फकीर नाथ, एसएस चेन्नी एवं योगेश साहनी को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कमेटी में सभी गुट के लोगों को तरजीह दी गई है। आपसी समन्वय के साथ संगठन को फिर से मजबूत करने तथा रियासत में नंबर वन पार्टी बनने की दिशा में काम होगा।
विज्ञापन