फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Major reshuffle in Jammu Kashmir Police, 50 officers from across state changed

जम्मू-कश्मीर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रदेश भर के 50 अधिकारी बदले, तत्काल तैनाती देने के निर्देश

Thu, 23 Feb 2023 01:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 01:53 AM IST
सार

गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त राज कुमार गोयल ने तबादला आदेश जारी किया है। शमशेर हुसैन को एसएसपी सुरक्षा जम्मू, एम फैसल कुरेशी को एसपी ट्रैफिक (शहर), रंजीत सिंह को एसपी ट्रैफिक (ग्रामीण) जम्मू की जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन
Major reshuffle in Jammu Kashmir Police, 50 officers from across state changed
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पचास अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर योगदान देने के लिए कहा गया है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट, उप कमांडेंट, एसओ व पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन


शमशेर हुसैन को एसएसपी सुरक्षा जम्मू, एम फैसल कुरेशी को एसपी ट्रैफिक (शहर), रंजीत सिंह को एसपी ट्रैफिक (ग्रामीण) जम्मू, मोहन लाल कैथ को एसपी रेलवे जम्मू, राजा आदिल हमीद गनेई को एसपी सीआईडी (ए), दिवाकर सिंह को अतिरिक्त एसपी राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) जम्मू बनाया गया है।
विज्ञापन


गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त राज कुमार गोयल की ओर से जारी एक आदेश में स्वर्ण सिंह को कमांडेंट एसडीआरएफ 1 बटालियन श्रीनगर, एजाज अहमद भट्ट को कमांडेंट आईआर 10 बटालियन, मोहम्मद अरशद को कमांडेंट आईआर13वीं बटालियन, मोहम्मद आरिफ रिशु को कमांडेंट आईआर8 बटालियन, फैयाज अहमद लोन को एसओ आईजीपी आर्म्ड/आईआरपी कश्मीर में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंजूर अङमद मीर को स्टाफ आफिसर एडीजीपी सिक्योरिटी जेएंडके, मोहम्मद यूसुफ को एसपी पुलवामा, रवींद्र पाल सिंह को एसपी ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर, लियाकत अली को कमांडेंट आईआर 9 बटालियन बनाया गया है।

इसी तरह अबरार अङमद चौधरी को कमांडेंट आईआर 12 बटालियन, जमील अहमद को प्रिंसिपल एसटीसी तलवाड़ा, जावेद अहमद डार को कमांडेंट जेकेएपी 3 बटालियन सिक्योरिटी, संजय कुमार भगत को कमांडेंट जेकेएपी 14वीं बटालियन, सुखदेव राज को कमांडेंट आईआर 7 बटालियन, राज सिंह को एसपी सीआईडी सेल नई दिल्ली, नासिर अहमद को उपकमांडेंट आईआर 7 बटालियन, दुष्यंत शर्मा को उप प्रिंसिपल पीटीटीआई विजयपुर भेजा गया है। 

 

 मोहम्मद आफताब मीर को एसपी सीआईडी एसबी कश्मीर, एजाज अहमद जरगर को एसपी अवंतीपुरा, ताहिर अशरफ भट्टी को एसपी सीआईडी सीआई कश्मीर, फारूक केसर मलिक को एसपी सीआईडी हेडक्वार्टर, नरेश सिंह को अतिरिक्त एसपी शोपियां, राज कुमार को एसपी एपीसीआर कश्मीर, मुब्बशर हुसैन को एसपी एसआईए कश्मीर, इफरोज अहमद को उपकमांडेंट आईआर 6 बटालियन, परवेज अहमद को उपकमांडेंट 2 महिला बटालियन श्रीनगर बनाया गया है। 

 

तिलक राज को उपकमांडेंट आईआर 7 बटालियन, शकील रहमान भट्ट को अतिरिक्त एसपी हेडक्वार्टर डोडा, अमित वर्मा को एसपी वेस्ट श्रीनगर, मुनीश कुमार को उपकमांडेंट आईआर 24 बटालियन, नरेंद्र सिंह परिहार को उपकमांडेंट आईआर 22 बटालियन, कर्णवीर सिंह को उपकमांडेंट आईआर 19 बटालियन, राजेंद्र सिंह राही को उपकमांडेंट आईआर 19 बटालियन में तैनाती मिली है। 

 

अब्दुल खालिद को अतिरिक्त एसपी एसआईए कश्मीर, बीके गंजू को उपकमांडेंट आईआर 14 बटालियन, मोहम्मद अफजल को उपकमांडेंट जेकेएपी 3 बटालियन, मसूद अहमद को उपकमांडेंट जेकेएपी 3 बटालियन, शेख जफरुल्लाह को एसपी एचआर सीआईडी हेडक्वार्टर, पवन कुमार को उपकमांडेंट जेकेएपी 4 बटालियन, फारूक अङमद को उप कमांडेंट आईआर 9 बटालियन, फैयाज अहमद को उपकमांडेंट आईआर 8 बटालियन, शब्बीर अहमद खान को अतिरिक्त एसपी (हाईवे) काजीकुंड और जहूर अहमद को उपकमांडेंट जेकेएपी 12 बटालियन बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed