कश्मीर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश करते 6 आतंकी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को एक बार फिर आतंकी घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के एलओसी से सटे इलाके उड़ी में सेना के जवानों द्वारा आतंकी घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 6 आतंकियों को मार गिराया गया है।
पिछले तीन दिनों से एलओसी के रास्ते पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों में 12 आतंकियों को मार गिराया गया है। वीरवार तक सेना की कार्रवाई में सात आतंकियों को मार गिराया जा चुका था जिसके बाद सेना द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के चलते सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
इस सर्च आपरेशन में एलओसी से सटे संवेदनशील इलाकों मच्छैल,उड़ी, गुरेज और नौगाम में सेना के सर्च आपरेशन के दौरान पैरा कमांडोज की तैनाती भी की गई है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को सेना के जवानों द्वारा उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम किया गया।
5-6 आतंकियों द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिश
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों द्वारा उड़ी सेक्टर में चल रहे सर्च आपरेशन के दौरान एलओसी के रास्ते 5-6 आतंकियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश करते देखा गया। संदिग्ध गतिविधि देखकर जवानों ने जैसे ही घुसपैठियों को ललकारा उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
इस गोलीबारी के बाद जवानों ने पूरी हिम्मत से मोर्चा संभालते हुए कड़ी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद इन आतंकियों में से पहले 2 आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद जारी रही मुठभेड़ के बीच 3 अन्य आतंकियों को मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है।