फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Major General Abhijit S Pendarkar takes over the charge of 28 Infantry Division

जम्मू-कश्मीर: मेजर जनरल अभिजीत एस पेंडारकर ने संभाला 28 इन्फैन्ट्री डिवीजन का पदभार 

Sun, 05 Dec 2021 03:23 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 05 Dec 2021 03:23 PM IST
सार

मेजर जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने रविवार को वज्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले मेजर जनरल वीएमबी कृष्णन इस पद पर तैनात थे। 

विज्ञापन
Major General Abhijit S Pendarkar takes over the charge of 28 Infantry Division
Major General Abhijit S Pendharkar - फोटो : army

विस्तार

मेजर जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने रविवार को वज्र डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले मेजर जनरल वीएमबी कृष्णन इस पद पर तैनात थे। पेंढारकर ने 09 जून 1990 को आईएमए देहरादून से 6वीं बटालियन असम रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया था।

विज्ञापन


उन्होंने सामरिक अध्ययन में एमएससी और दर्शनशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। उनके पास उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद और आतंकवादी विरोधी अभियानों में काम करने का व्यापक अनुभव है। उनकी विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें 2002 में जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड कमेंडेशन कार्ड, 2007 में सीओएएस कमेंडेशन कार्ड और 2018 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। वज्र डिवीजन की कमान संभालने से पहले वह रक्षा मंत्रालय के आईएचक्यू में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed