{"_id":"60a8b44f8ebc3e361d2e1c38","slug":"major-attack-plot-in-poonch-failed-many-weapons-recovered-from-terrorist-hideout","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बड़े हमले की साजिश नाकाम, आतंकी ठिकाने से बरामद हुए कई हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बड़े हमले की साजिश नाकाम, आतंकी ठिकाने से बरामद हुए कई हथियार
Sat, 22 May 2021 01:06 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 22 May 2021 01:06 PM IST
सार
इस दौरान एक एके 56, एक मैगजिन एके 56, 30 राउंड एके के गोला बारूद, दो चीनी पिस्तौल और एक पिस्तौल मैगजिन बरादम किए गए हैं।
विज्ञापन
हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया है। एसओजी पुंछ और सेना को आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान एक एके 56, एक मैगजिन एके 56, 30 राउंड एके के गोला बारूद, दो चीनी पिस्तौल और एक पिस्तौल मैगजिन बरादम किए गए हैं। इस संबंध में पुंछ थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नई गठित समितियां सुनेंगी हाउसबोट मालिकों की समस्याएं
विज्ञापन
गौरतलब है 9 मई को सुरक्षा बलों ने सुरनकोट तहसील में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी इनके जरिए जिले में सुरक्षा बलों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। जिस स्थान से यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं वह पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब है।