{"_id":"61689dd9faa6c5003c7b3e06","slug":"mail-jammu-city-news-jmu2457996151","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान में हाजिरी लगा कर मांगी कोरोना के खात्मे की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान में हाजिरी लगा कर मांगी कोरोना के खात्मे की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। पलौड़ा में वीरवार को बाबा दलीप सिंह मन्हास की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इसका आयोजन सभा के अध्यक्ष हरनाम सिंह मन्हास की ओर से बाबा के मंदिर पलौड़ा में कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने मंदिर में हाजिरी लगा कर कोविड के खात्मे, देश-प्रदेश में सुख समृद्धि और बिरादरी की तरक्की की दुआ मांगी है।
अध्यक्ष ने मंदिर में आने के लिए बिरादरी के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने बाबाजी से बिरादरी के सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। हरनाम सिंह ने बताया कि यह स्थान 2011 में पलौड़ा में मन्हास बिरादरी की ओर से स्थापित किया गया है। इस से पहले देवस्थान चमलियार (पाकिस्तान) में था, जहां बिरादरी के लोग नहीं जा पाते थे। इसके बाद 2013 में मंदिर का निर्माण करवाया गया। तभी से यहां पर वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है।
मेल का कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। इसमें हवन-यज्ञ करने के बाद पूजा-अर्चना की गई। बाद में बिरादरी की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने लोगों से बच्चों को मेल में लाने आह्वान किया। बताया कि इससे एकता और भाईचारा बढ़ता है। कोरोना महामारी के चलते इस बार भंडारे का आयोजन नहीं किया गया। मेल में धर्मेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, यसपाल सिंह, धन्तर सिंह, अवतार सिंह, घार सिंह, कर्ण सिंह, दलीप सिंह, उधम सिंह, भान सिंह आदि मौजूद रहे। देवस्थान के पुजारी ने बताया कि मेल में मन्हास बिरादरी के सभी लोग भाग लेते हैं। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बिरादरी के लोग पहुंचते हैं।