{"_id":"59f617b64f1c1bd8538b9c25","slug":"mahbuba-mufti-has-heard-the-problems-of-people-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः महबूबा मुफ्ती ने बारामुला में सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः महबूबा मुफ्ती ने बारामुला में सुनीं लोगों की समस्याएं
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को बारामुला का दौरा कर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया। इसमें जिले के पहाड़ी तथा दूरदराज के क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों तथा अल्पसंख्यक लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। शिविर में तकनीकी शिक्षा, युवा सेवा एवं खेल मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी, विधायक जावेद हुसैन बेग, मोहम्मद अब्बास वानी तथा जावर दिलावर मीर उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडलों ने क्षेत्र में आकर समस्याओं एवं मांगों को सुनने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
ग्रेटर बारामूला फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने कस्बे की नगर पालिका समितियों के विस्तार, युवा हास्टल के निर्माणस, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस कचरा प्रबंधन के अतिरिक्त फुटबाल एकेडमी अशकूरा के कार्य में तेजी लाने की मांग की। नगर समाज सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने बारामुला मेडिकल कालेज के कार्य में तेजी लाने, कस्बे के केन्द्र में पार्किंग स्लाट तथा आराम कक्षों के निर्माण की मांग की। उन्होंने कस्बों के झेलम के किनारों के सौंदर्यीकरण, पार्कों के रखरखाव, सर्कुलर सड़कों के निर्माण तथा यातायात के भारी भीड़ का कम करने को सड़कों की चौड़ाई की मांग भी की।
विज्ञापन
बारामुला कालेज एल्यूमिनी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीर विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस बनाने के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने बारामुला डिग्री कालेज को स्वायत्तता स्टेटस के अनुदान की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल ने उड़ी में भू विज्ञानों के लिए एक कालेज स्थापित करने की मांग भी की। ओल्ड टाउन बारामुला के स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बाग-ए-इस्लाम में स्वास्थ्य केन्द्र को 24 घंटे क्रियाशील बनाने हेतु एक आवास कालोनी बनाने के अतिरिक्त प्रमुख कस्बे में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण की मांग की। उन्होंने कस्बे में बिजली की तारों के सुधार, पुराने कस्बे में ड्रग डी एडीक्शन, बाढ़ वाले नालों की साफ -सफाई की मांग भी की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों की मांगों को सुना तथा उन्होंने इनका समाधान करने का आश्वासन दिया। कई मामलों में महबूबा मुफ्ती ने प्रतिनिधिमंडलों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल निर्देष दिये। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं योजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, कई इंजीनियरिंग विंग के मुख्य, उपायुक्त, डा. नसीर नकाश, एसएसपी इम्तियाज हुसैन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।