फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahbuba Mufti builds the RAJDAN tunnel, the force given to open the Gurej-Astur route

J&K: महबूबा मुफ्ती ने राजदान सुरंग निर्माण, गुरेज-अस्तूर मार्ग खोलने पर दिया बल

Tue, 31 Oct 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 31 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mahbuba Mufti builds the RAJDAN tunnel, the force given to open the Gurej-Astur route
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरेज में परेशानियों को कम करने और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए क्षेत्रों को खोलने और लोगों के बीच संचार में सुधार पर बल दिया। गुरेज में जनता के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे वर्ष घाटी में आवागमन सुलभ बनाने के लिए बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर राजदान पास में सुरंग के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर गुरेज-अस्तूर मार्ग को खोलने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने और इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की कठिनाइयों को कम करने में मदद मिलेगी। महबूबा मुफ्ती ने गुरेज घाटी के लिए और एक-दूसरे के साथ लोगों को जुड़ने के लिए सड़क तंत्र में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि वह यहां और राज्य के बाकी क्षेत्रों के बीच संपर्क  की खाई को पाटने के लिए क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी लाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विकास की जरूरतों और क्षेत्र की आर्थिक क्षमता का आकलन करने के लिए गुरेज में एक परामर्श समूह भेजेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शैक्षिक संस्थानों की सुविधाओं में सुधार होगा। इसके अलावा आवास, मनोरंजन सुविधाओं आदि के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि विशेष रूप से सर्दियों के दौरान कर्मचारियों को रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी सरकार ने किशन गंगा परियोजना के प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे में वृद्धि की है। सरकार एनएचपीसी के साथ स्थानीय युवाओं से जुड़ी परियोजना के लिए केंद्र सरकार से बात करेगी। गुरेज घाटी में पर्यटन के लिए काफी संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आग से प्रभावितों, जिनके घर आग की घटना में तबाह हो गए थे, उनके बीच नकद राहत दी। उन्होंने प्रभावितों के समुचित पुनर्वास का निर्देश भी दिया। इसके अलावा उसने उपायुक्त, बांदीपोरा से अग्नि पीड़ितों के समुचित पुनर्वास के लिए शहर में जमीन की पहचान करने के लिए कहा। इस मौके पर तुलैल, चाकवली, अचुरा, अब्दुल्लियां, कान्जलवान आदि से पहुंचे प्रतिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपनी परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही कई मांगें भी रखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed