फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mahbooba talk about indo pak firing

गोलाबारी पर दोनों देशों के रक्षामंत्री इस्तीफा दें

Fri, 29 Aug 2014 04:38 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
mahbooba talk about indo pak firing

युद्धविराम के उल्लंघन पर पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती ने दोनों मुल्कों के रक्षामंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है। महबूबा ने भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ से युद्धविराम के उल्लंघन की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन


आरएस पुरा सेक्टर के सीमांत गांवों में वीरवार को दौरे पर पहुंचीं महबूबा ने कहा कि जवाबदेही तय किए बिना बात नहीं बनेगी। सीमांत गांवों चंदू चक्क, रंगपुर, ज्योड़ा फार्म, बाना सिंह स्टेडियम सहित अन्य इलाकों का दौरा कर उन्होंने पलायन कर आए लोगों की समस्याओं को जाना।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा कि युद्धविराम का उल्लंघन गंभीर मामला है। इससे दोनों मुल्कों के सीमांत इलाकों के लोगों की जान जा रही है और जीना मुश्किल हो गया है। इसके लिए सुरक्षा बलों के जवानों के स्तर पर नहीं, सीधे रक्षामंत्री स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती ने दिया वाजपेयी का उदाहरण

mahbooba talk about indo pak firing

युद्धविराम का उल्लंघन होने पर रक्षामंत्री से इस्तीफा लिया जाना चाहिए तभी सीमांत इलाकों के लोगों की मुश्किलों का निदान हो सकता है। महबूबा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान जिस तरह से युद्धविराम का पालन दोनों देशों ने किया, वैसा ही मौजूदा समय में करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वह सीमांत इलाकों के लोगों के मुद्दों को संसद के अलावा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगी। साथ ही मांग करेंगी कि सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरला जमीन दी जाए ताकि गोलीबारी के दौरान वह वहां पर जा सकें।

उन्होंने गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पर्र्याप्त मुआवजा दिए जाने पर भी जोर दिया। दौरे के दौरान पीडीपी के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व सांसद टीएस बाजवा, वेद महाजन, पूर्व विधायक शांति, कोआर्डिनेटर अब्दुल हमीद देवी आदि भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed