फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mahbooba mufti met amit shah over govt formation

शाह और महबूबा की मुलाकात में तय होगी सरकार गठन की तारीख

Sat, 20 Feb 2016 10:11 AM IST
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
mahbooba mufti met amit shah over govt formation

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मुलाकात में जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन की तारीख तय हो सकती है। महबूबा 22 फरवरी को दिल्ली आ रहीं हैं।

विज्ञापन


अमित शाह से मुलाकात से पहले उनकी कुछ मंत्रियों और भाजपा महासचिव राम माधव से बातचीत हो सकती है। इस बीच, पीडीपी नेता और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू दिल्ली पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


पीडीपी सूत्रों के मुताबिक राम माधव से अनौपचारिक बातचीत चल रही है, लेकिन, टेबल पर भाजपा नेताओं से औपचारिक बातचीत के लिए अनुकूल माहौल की प्रतीक्षा है। फिलहाल जेएनयू विवाद के चरम पर होने के कारण पीडीपी जल्दबाजी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू विवाद के कारण दिल्ली में कुछ कश्मीरी छात्रों से पूछताछ हुई है। जेएनयू के स्कॉलर एसए रहमान गिलानी पर मुकदमे के बाद कश्मीर में सियासी गरमी बढ़ी है। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने इस मुद्दे पर आंदोलन की बात कही है।

नेशनल कांफ्रेंस भी इस मुद्दे को तूल दे रही है। घटना को कश्मीरी छात्रों के उत्पीड़न के रूप में प्रचारित किया जाने लगा है। लिहाजा, इस माहौल में पीडीपी जल्दबाजी से बचना चाहती है।

पीडीपी और भाजपा नेताओं के बीच बातचीत संभव

mahbooba mufti met amit shah over govt formation

सूत्रों के मुताबिक संसद सत्र शुरू होने के बाद पीडीपी और भाजपा नेताओं के बीच बातचीत संभव है। गठबंधन एजेंडे में एनएचपीसी के दुलहस्ती और उड़ी पावर प्रोजेक्टों की वापसी का मुद्दा शामिल है।

पीडीपी इसके लिए समय सीमा तय करने पर जोर दे रही है। लिहाजा, महबूबा की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात होगी। गोयल ने पहले इन प्रोजेक्टों की वापसी से इनकार कर दिया था। बदली परिस्थितियों में इस मुद्दे को वर्क आउट करने की कोशिश के लिए बातचीत संभव है।

श्रीनगर और जम्मू में एम्स के मुद्दे पर महबूबा की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात संभव है। पीडीपी की ओर से जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की भी मांग रखी गई है। एजेंडे को लागू करने के लिए एक कमेटी के गठन की संभावना है।

सेना के कब्जे से भवनों को खाली कराए जाने की तिथि का एलान संभव

mahbooba mufti met amit shah over govt formation

गठबंधन एजेंडा को लागू करने के लिए समय सीमा तय करने के क्रम में सेना के कब्जे से कुछ भवनों को खाली कराए जाने की तिथि का एलान संभव है। सेना ने जम्मू-कश्मीर में अब तक 1474 भवन और 56 बंकर खाली किए हैं।

जम्मू-कश्मीर सरकार के रिकार्ड के अनुसार अब भी सेना के कब्जे में 1648 भवन हैं। इनमें 1307 निजी भवन, 278 सरकारी भवन और पांच सिनेमाहाल शामिल हैं। सेना के कब्जे में 21337 एकड़ जमीन भी है जिसे पीडीपी खाली कराने की मांग करती रही है।

सरकार गठन के लिए अनुकूल माहौल की कोशिश के तहत महबूबा की इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से भी मुलाकात की योजना है। दरअसल, पीडीपी अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए यह दिखाना चाहती है कि उसने कुछ हासिल कर लिया है और बाकी एजेंडे पर ठोस आश्वासन मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed