फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mahatma gandhi jayanti in jammu several programs organized at various places

Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की जयंती आज, जम्मू शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 02 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने सभी लोगों को महात्मा गांधी जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सच्चाई और अहिंसा का रास्ता दिखाया था। वे देश की एकजुटता में विश्वास रखते थे। आज जरूरत है उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की।

विज्ञापन
mahatma gandhi jayanti in jammu several programs organized at various places
Mahatma Gandhi Jayanti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर जम्मू शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनकी जयंती को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर के मुबारक मंडी के दीवान-ए-आम में गांधी ग्लोबल फैमिली की जम्मू कश्मीर इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पद्मश्री डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुरी ने मुख्यतौर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन


वहीं, जम्मू के सतवारी चौक पर कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण किया।
विज्ञापन

 

Udhampur Bus Blast: रामनगर से 18 मिनट के अंतर से निकलीं थीं बसें, धमाके में टाइमर बम के इस्तेमाल की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

 

mahatma gandhi jayanti in jammu several programs organized at various places
Mahatma Gandhi Jayanti - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने सभी लोगों को महात्मा गांधी जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के समय कहा था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में रोशनी की किरण नजर आती है। आज की सत्ता दल पार्टी को उनसे सीख लेनी चाहिए और लोगों के हित में कार्य करना चाहिए।
 
रमन भल्ला ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को दुनियाभर में माना जाता है। उन्होंने सच्चाई और अहिंसा का रास्ता दिखाया था। वे देश की एकजुटता में विश्वास रखते हैं। आज जरूरत है उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की।

Reservation: पहाड़ी भाषी लोगों का आरक्षण रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed