फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mahashivratri: Four day fair in Peerkho from 7 am

महाशिवरात्रि : पीरखो में चार दिवसीय मेला 7 से

विज्ञापन
Mahashivratri: Four day fair in Peerkho from 7 am
दस मार्च को मेले के समापन पर किया जाएगा दंगल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महाशिवरात्रि पर पीरखो मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग के सहयोग से चार दिवसीय मेला सात मार्च को शाम 5.45 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी जामवंत गुफा के महंत पीर राजिंदर नाथ और पर्यटन विभाग जम्मू की संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में दी।

चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गीत, जॉय राइड और फुड स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे। नौ मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दस मार्च को मेले के समापन अवसर पर दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के पहलवान दांवपेंच लगाएंगे। महंत पीर राजिंदर नाथ ने महाशिवरात्रि मेले को एक सफल आयोजन बनाने के लिए हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और अन्य सभी संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया। उन्होंने भक्तों से इस कार्यक्रम में भाग लेने और प्लास्टिक और प्रदूषण मुक्त महोत्सव सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर योगी करण नाथ, योगी पवन नाथ, योगी धरती नाथ, इंजीनियर शशि खजूरिया, सतीश शर्मा, विजय शर्मा और सूरज निछल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed