फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maharashtra governor c vidyasagar rao name is running to become jammu kashmir governor

इस प्रदेश के राज्यपाल को मिल सकती है जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी, अमरनाथ यात्रा के बाद बदलाव तय

Tue, 14 Aug 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 14 Aug 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
maharashtra governor c vidyasagar rao name is running to become jammu kashmir governor
करीब एक दशक से रियासत में राज्यपाल पद का दायित्व निभा रहे एनएन वोहरा के उत्तराधिकारी की घोषणा अगले कुछ दिनों में हो सकती है। इस पद की दौड़ में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव का नाम भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा संपन्न होने के साथ ही नए राज्यपाल की नियुक्ति हो सकती है। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आवश्यक कवायद पूरी की जा चुकी है। 
विज्ञापन


विद्या सागर राव महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर साल 2014 से हैं और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें जम्मू कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया जा सकता है। वे आरएसएस से लंबे अर्सें से जुड़े हैं और वे आरएसएस की पसंद बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि, केंद्रीय वार्ताकार के रूप में काम कर रहे दिनेश्वर शर्मा, ले. जनरल रिटायर्ड जीडी बख्शी, अता हसनैन और दीपेंद्र हुड्डा के नाम की भी चर्चा है।
विज्ञापन


रियासत में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार गिरने के बाद से राज्यपाल शासन लागू है। ऐसे में राज्यपाल की राज्य में खास अहमियत को देखते हुए नए राज्यपाल को लेकर सियासी दलों के अलावा आम लोगों में भी चर्चा जोरशोर से चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वोहरा-केंद्र के बीच अनुच्छेद 35-ए पर सुनवाई टालने के मुद्दे पर थे मतभेद

maharashtra governor c vidyasagar rao name is running to become jammu kashmir governor
गवर्नर एनएन वोहरा
अनुच्छेद 35-ए के मुद्दे पर छह अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टालने के लिए राज्यपाल एनएन वोहरा और केंद्र सरकार के बीच गंभीर मतभेद उभरे थे। चर्चा थी कि वोहरा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस मुद्दे पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई थी। राज्य के हालात को देखते हुए राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट में केस की सुनवाई टालने के लिए ज्ञापन (मेमो) दाखिल करना चाहते थे। वोहरा की आपत्ति के बाद दिल्ली में नए राज्यपाल को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई थी। इसी के बाद अमरनाथ यात्रा की समाप्ति पर नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed