फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maharashtra CM said: BJP will win Lok Sabha elections with majority, Kashmir changes after 370 withdrawal

महाराष्ट्र सीएम बोले: भाजपा बहुमत के साथ जीतेगी लोकसभा चुनाव, 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के माहौल में बदलाव

Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जम्मू कश्मीरके लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह बदलाव पहले नहीं था। राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग पर कहा कि प्रधानमंत्री निश्चित रूप से इस मसले पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra CM said: BJP will win Lok Sabha elections with majority, Kashmir changes after 370 withdrawal
श्रीनगर में एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात करते महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। राजभवन श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के माहौल में काफी बदलाव आया है। कई विकास कार्य यहां हो रहे हैं।

विज्ञापन


रोड बन रहे हैं और भारी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों में यह विश्वास जगा है कि उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह बदलाव पहले नहीं था। राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग पर कहा कि प्रधानमंत्री निश्चित रूप से इस मसले पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर से परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिवसेना की तरह एनसीपी का भी हाल है। जिस प्रकार उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए और अपने बेटे को मंत्री बना दिया उसी प्रकार शरद पवार ने अपने परिवार के सदस्य को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे की ओर से की गई टिप्पणी पर कि कुछ स्थानीय भाजपा नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं, पर कहा कि यह बहुत छोटा मुद्दा है। भाजपा ने इस मामले में स्पष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed