फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maharaja hari singh jayanti jammu 51 kg laddus distributed

जम्मू: महाराजा हरि सिंह की 128वीं जयंती पर बांटे 51 किलो लड्डू, परपोते ने 128 किलो का काटा केक

Sun, 24 Sep 2023 12:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 24 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल के पास भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान तवी पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।

विज्ञापन
maharaja hari singh jayanti jammu 51 kg laddus distributed
महाराजा हरि सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराजा हरि सिंह की 128वीं जयंती पर शहर भर में कार्यक्रम हुए। सियासी दलों, सामाजिक संगठनों सहित अलग-अलग वर्गों के प्रबुद्ध लोगों ने डोगरा समाज के अंतिम प्रशासक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। डोगरा समाज ने भाईचारे का संदेश देते हुए 51 किलो लड्डू बांटे। इसके साथ ही सभाओं की ओर से केक काटे गए। महाराजा के परपोते अजातशत्रु ने 128 किलो का केक काटा।

विज्ञापन


तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल के पास भव्य कार्यक्रम हुआ। एकता की शिक्षा पर चलकर युवा राजपूत सभा समेत आम लोगों ने महाराजा हरि सिंह को नमन किया। डीजे की धुन पर युवाओं ने नाच-गाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान तवी पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के पास से निकल रहे वाहन चालक भी अपनी शमूलियत दर्ज करवाते रहे। कुछ लोगों ने दूर से सेल्फी ली। युवा राजपूत सभा ने बन तलाब से प्रतिमा स्थल तक बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। गाड़ी में सजी महाराजा की प्रतिमा का 12 जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। घोड़ों पर सवार सभा के सदस्यों पर भी पुष्प वर्षा की गई। पलौड़ा, जानीपुर, न्यू प्लॉट में केक काटे गए। चिनौर, दुर्गा नगर, सब्जी मंडी, परेड, कच्ची छावनी व अंबफला में लोगों ने फल और खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ युवाओं में जोश और उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में महाराजा का इतिहास पढ़ाया जाए

युवा राजपूत सभा के प्रधान बिक्रम सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह अमर हैं। डुग्गर प्रदेश में सभी एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ जयंती मना रहे हैं। स्कूलों के इतिहास में महाराजा के योगदान के बारे छात्रों को बताने की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर में पहली बार उन्होंने हरिजन कन्याओं को रघुनाथ मंदिर में प्रवेश करवाया। पूर्व प्रधान राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि महाराजा की जयंती पर विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


राजनीतिक दलों ने भी बढ़ाई शोभा

कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी और कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने महाराजा हरि सिंह को नमन किया। वानी ने कहा कि महाराजा का कोई जाति-धर्म नहीं था। उन्होंने सभी के साथ न्याय किया। वहीं, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed