{"_id":"60c1a4b624d25725f168fe8f004391db","slug":"magisterial-probe-into-the-budgam-killing-begins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़गाम हत्या की जांच के लिए कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़गाम हत्या की जांच के लिए कमेटी बनी
एजेंसी/जम्मू
Updated Tue, 21 Apr 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडगाम में पिछले हफ्ते पुलिस की गोली से मारे गए एक युवक की मौत की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई। इस घटना के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। जिसके बाद सभी अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार करना पड़ा था।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने बडगाम के अतिरिक्त जिलाधिकारी जिन्हें उन कारणों और स्थितियों का पता लगाने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी वजह से शनिवार को सुहैल अहमद सोफी की मौत हुई थी. वह आज से गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी घटना के संबंध में 27 अप्रैल तक सभी कार्य दिवसों में कार्यालय घंटों के दौरान गवाहों के बयान दर्ज करेंगे। बीती 18 अप्रैल को बडगाम जिले के नरबल में पुलिस की गोलीबारी में सुहैल अहमद नाम का एक युवक मारा गया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस कर्मियों ने सोफी और दो अन्य को हिरासत में लेने के बाद गोली मारी थी। घटना में सोफी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए।
पुलिस ने इस बाबत एक सहायक उपनिरीक्षक सहित दो पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया था और देखरेख में कमी के लिए संबंद्ध एसएचओ को अटैच कर दिया गया था।