फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   madhya pradesh former chief minister shivraj singh chauhan to visit jammu kashmir for two days

शिवराज सिंह चौहान 25 को श्रीनगर और 26 जुलाई को जम्मू में पार्टी नेताओं से करेंगे बैठक

Thu, 18 Jul 2019 01:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 18 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh former chief minister shivraj singh chauhan to visit jammu kashmir for two days
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जम्मू-कश्मीर के आगामी दौरे के होमवर्क में प्रदेश भाजपा जुटी हुई है। प्रदेश सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए चौहान दो दिवसीय दौरे पर 25 जुलाई को श्रीनगर में पहुंचेंगे। 26 जुलाई को वह जम्मू में रहेंगे और प्रदेश नेताओं से बैठक कर सदस्यता अभियान के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश भाजपा रियासत के सभी जिलों में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र स्तर पर दौरे कर रहे हैं और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य तय समय पर पूरा हो इसके लिए मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय हैं कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जम्मू कश्मीर में 17 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान में प्रदेश भाजपा अब तक करीब छह लाख से ज्यादा सदस्य बना चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर भाजपा रियासत में सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी तो बनेगी ही आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अपने बलबूते सरकार भी बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed