फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Madhav says First tell NC and PDP to contest assembly elections or not

पहले नेकां और पीडीपी बताएं विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं: माधव

Thu, 15 Nov 2018 07:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू।
ब्यूरो, अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू। Updated Thu, 15 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
Madhav says First tell NC and PDP to contest assembly elections or not
राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि नेकां और पीडीपी को आगामी विधानसभा चुनाव पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वे चुनाव लड़ेंगे या निकाय चुनाव की तरह बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन को लागू रखा जाएगा। दिसंबर मध्य के बाद राज्यपाल शासन पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार के गठन की सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए राम माधव ने राज्यपाल शासन की तारीफ  की है। उन्होंने विधानसभा चुनाव की मांग कर रहे विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीपी और नेकां ने राज्य में 35ए के विषय पर चुनाव बहिष्कार की बात कही है और दूसरी ओर वे विधानसभा चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मैं इन दलों से पूछना चाहता हूं कि अगर हाल के वक्त में चुनाव होते हैं तो क्या पंचायत चुनाव से बाहर रहने वाले यह दोनों दल उसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


राज्य में राज्यपाल शासन लगने के बाद से हर क्षेत्र में विकास देखने को मिल रहा है, ऐसे में पार्टी राज्यपाल शासन की अवधि को और कुछ वक्त बढ़ाए जाने के पक्ष में है। मुझे खुशी है कि भाजपा ने राज्यपाल शासन को लागू रखने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। उन्होंने दोनों दलों को लताड़ते हुए कहा कि लद्दाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव, कारगिल में शामिल होने के बाद निकाय चुनाव का बहिष्कार करके लोकतांत्रिक व्यवस्था में रुकावट डालने की कोशिश की गई है। 

क्या राममाधव सोचते हैं कि उन्हें वाकओवर मिलेगा: उमर 

जनता पंचायती चुनाव में भी ऐसे दलों को अपना जवाब देगी। भारतीय सुरक्षाबल पाकिस्तान की हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम हैं। बार्डर पर एक और सर्जिकल स्ट्राइट की जरूरत महसूस करने के सवाल पर माधव ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां हालात की समीक्षा कर रही हैं और उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

नेकां के उपप्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा के महासचिव राम माधव पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या वह सोचते हैं कि नेकां-पीडीपी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी और उन्हें वाकओवर दे देगी। नेकां और पीडीपी के बहिष्कार तथा कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन से कसबों और शहरों का नियंत्रण उनके पास आ गया है। 

नेकां, पीडीपी चुनाव से बाहर रहे और कांग्रेस का खराब प्रदर्शन रहा, इस वजह से उन्हें चुनावों में सफलता मिली। एक अन्य ट्वीट में उमर ने कहा कि वह राज्य में सरकार पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने माधव के जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन को लागू रखने के बयान पर ट्वीट करते हुए कहा कि सत्ता के भूखे सरकार बनाने को लेकर रियासत में सभी को समझाने में लगे हैं कि सचिवालय में उनकी इंट्री जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed