{"_id":"64f79f087df3302ef505f5b7","slug":"madh-domana-camp-jammu-news-c-10-1-jam1008-196825-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लंबित पेंशन निपटारे के लिए पहले दिन ही पहुंचे 220 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लंबित पेंशन निपटारे के लिए पहले दिन ही पहुंचे 220 लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ सब डिवीजन में लंबित पेंशन मामलों (विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग) के निपटारे के लिए आयोजित तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन मंगलवार को 220 लोग पहुंचे। मढ़ बीडीओ दफ्तर में आयोजित शिविर में पेंशन से संबंधित लंबित दस्तावेजों को पूरा किया गया। विशेष कैंप में शपथ पत्र, बैंक खाता, राशन कार्ड, यूनिक दिव्यांग पहचान पत्र, आधार कार्ड से जुड़ी कमियों को दूर किया गया।
इस दौरान एसडीएम मढ़ मनु हंसा ने सभी नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनकी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। शिविर में आए लोगों से अपील की गई कि वे अपने गांव में इस बात की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंच सके। पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नंबरदार, चौकीदार के माध्यम से भी शिविर के बारे में अधिकाधिक लोगों तक सूचना पहुंचाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निपटारे के लिए कैंप की तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इस अवसर पर बीडीसी सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार रामपाल शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश बाली, पटवारी राजन कुमार, टीएसओ मढ़, सीडीपीओ मढ़ सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।