फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Made people aware of traffic rules in samba

लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
Made people aware of traffic rules in samba
सांबा। जिला मोटर व्हीकल विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत सांबा में बाइक रैली निकाली गई। डीसी सांबा रोहित खजुरिया ने जिला मुख्यालय नंदनी मे बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बस अडडा, विजयपुर, बाड़ी ब्राहमणा व ठंडी खुई तक पहुंची। इस दौरान लोगों को यातायत नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने की अपील की। एआरटीओ सांबा और निरीक्षक एमवीडी विकास श्रीवत्स ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इस अवसर पर एआरटीओ रेहाना तबस्सुम, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा के अलावा अन्य जिला अधिकारी और मोटर वाहन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed