{"_id":"68829e95b31a9abe1f0fce5c","slug":"made-aware-for-online-payment-in-e-buses-jammu-news-c-10-jam1003-668871-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ई-बसों में ऑनलाइन भुगतान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ई-बसों में ऑनलाइन भुगतान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
शहर मेंं ई-बसों में टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान को लेकर जागरूकता अभियान चलाते स्मार्ट सिटी के कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मेट्रो सिटी की तरह यात्री एनसीएमसी कार्ड का कर सकेंगे प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से संचालित ई-बसों में अधिक से टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान के प्रति यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने पहले चरण में ज्यूल चौक, केसी चौक व बिक्रम चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद शहर के दूसरे चौराहों, प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा।
शहर के विभिन्न रूटों पर संचालित हो रहीं 100 ई-बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए अब मेट्रो सिटी की तरह ही एनसीएमसी कार्ड भी प्रयोग में लाया जा सकेगा। इसके पहले यात्री क्यूआर कोड, चलो एप का प्रयोग कर रहे थे। नई व्यवस्था में एनसीएमसी कार्ड का भी प्रयोग कर सकेंगे। इसको एक बार में ही रिचार्ज किया जा सकेगा। इसका उपयोग खरीददारी, रेल टिकट बुकिंग में भी किया जा सकेगा। इस कार्ड को सरकार की वन नेशन, वन कार्ड योजना के तहत लांच किया गया है।
अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन पेमेंट्स से जुड़ें
- केंद्र सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन भुगतान के लिए विभिन्न सेवाओं का प्रयोग करें। एनसीएमसी कार्ड का प्रयोग करने पर पांच प्रतिशत की छूट ई-बस यात्रियों को दी जा रही है। इससे ऑनलाइन फ्रॉड से भी यात्री बच सकेंगे।
विज्ञापन
ई-बसों में ऑनलाइन माध्यम जैसे क्यूआर कोड, चलो एप के साथ ही एनसीएमसी कार्ड के प्रयोग के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभी शहर के कुछ चौराहों को इसमें शामिल किया गया है। जल्द शहर के अन्य चौराहों, बाजारों को भी अभियान का हिस्सा बनाएंगे।
-डाॅ. देवांश यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जम्मू