आज से मचैल यात्रा: मंडलायुक्त लगाएंगे मां के दरबार में हाजिरी, शालीमार में लगा पहला लंगर
मचैल यात्रा 25 जुलाई से आरंभ हो रही है। इसी दिन मचैल में माता चंडी का दरबार लगभग 10 दिनों के बाद खुल रहा है। मचैल यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी सुविधाएं की हैं। इसमें हेलिकॉप्टर सेवा भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ में सोमवार से मचैल यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए पहला लंगर रविवार से शुरू हो गया। शहर से लगभग चार किमी दूर शालीमार के पास डोगरा सेवा समिति ने यह लंगर लगाया है, जिसका उद्घाटन उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट और गौरी शंकर मंदिर के महंत आचार्य रामशरण दास ने किया।
इस दौरान एसीआर वरुण चाढ़क, सनातन धर्म सभा के प्रधान सुरेंद्र सेन, विश्व हिंदू परिषद के प्रधान हंस राज भूतियाल आदि सामाजिक व धार्मिक नेता उपस्थित रहे। समिति के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि इस लंगर में यात्रा के समापन तक यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कोरोना काल को देखते हुए सैनिटाइजर आदि की भी व्यवस्था रहेगी।
गौरतलब है कि मचैल यात्रा 25 जुलाई से आरंभ हो रही है। इसी दिन मचैल में माता चंडी का दरबार लगभग 10 दिनों के बाद खुल रहा है। मचैल यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी सुविधाएं की हैं। इसमें हेलिकॉप्टर सेवा भी शामिल है। इसके लिए हेलिकॉप्टर गुलाबगढ़ और मचैल दोनों स्थानों पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल 28 जुलाई से शुरू होगा। प्रशासन ने यात्रियों के टिकट भी काटना शुरू कर दिया है।
हवन में आहुति डालेंगे मंडलायुक्त जम्मू
रविवार को मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार किश्तवाड़ पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से यात्रा के बारे में विस्तार से बात की और जिले में विकास कार्यों पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार सोमवार को वह दरबार खुलते ही मचैल माता के भवन में पहुंचेंगे और माता के चरणों में माथा टेकेंगे। इस दौरान आयोजित हवन में भी वह आहुति देंगे। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा भी उनके साथ होंगे।
पुल तैयार करने के लिए भेजे अतिरिक्त जवान
उधर, कुंडेल पुल अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। इसमें अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। सेना इसको तैयार करने के लिए दिन रात काम कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवान मौके पर भेजे गए हैं, ताकि पुल का निर्माण जल्दी हो सके।