फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maan talai in jammu

यहां हुआ था शिव पार्वती का विवाह

Thu, 14 Aug 2014 05:34 PM IST
संदीप तोमर/अमर उजाला, जम्मू
संदीप तोमर/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 14 Aug 2014 05:34 PM IST
विज्ञापन
maan talai in jammu

सुदूर पहाड़ियों में बसा मान तलाई जम्मू से 125 किलोमीटर दूर है। मान तलाई अपने बेहद खूबसूरत नजरों के लिए जाना जाता है। पयर्टन स्थलों में इसका अपना महत्व है लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण ये इलाका उतना फेसम नहीं हो पाया जितने जम्मू के अन्य पर्यटन स्थल हैं।

विज्ञापन


अगर आप कुदरत के हसीन नजरों के बीच में कुछ समय शांति से बीताना चाहते हैं तो यह आपके लिए सही जगह है। यह केवल पर्यटन स्थल नहीं है इसका अपना धार्मिक महत्व भी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि भगवान शिव ने माता पार्वती से यहीं पर विवाह संपन्न किया था। कैलाश पर्वत से होते हुए भोले बाबा की बारात यहीं पहुंची थी और भूत प्रेतों की बारात को देखकर मानतलाई के लोग हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र ग‌िरी इस स्थान को लाना चाहते थे दुन‌िया की नजरों में

maan talai in jammu

यहां पर वह मंद‌िर जिसमें व‌िवाह संपन्न कराया गया था आज भी मौजूद है। बताया जाता है क‌ि मंद‌िर में वह स्नान कुंड जिसमें पार्वती स्नान करने आती थीं आज भी यहां पर मौजूद है। मंद‌िर के पास ही बाबा महेंद्र ग‌िरी का आश्रम भी है।

एक समय में यह आश्रम बहुत प्रस‌िद्ध था लेकिन महेंद्र ग‌िरी की मृत्यु के बाद से यहां सब कुछ वैसे ही पड़ा है। स्‍थानीय न‌िवासियों का कहना है क‌ि महेंद्र ग‌िरी अपने आश्रम में एक 15 मंजिला पांच सितारा होटल का निर्माण करा रहे थे।

अभी होटल काम आधा ही हो पाया था कि जहाज दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही यहां पर बहु मंजिला अस्पताल बनाने का सपना भी अधूरा ही रह गया।

कब जाना चह‌िए मान तलाई

maan talai in jammu

अगर आप मान तलाई आना चाहते हैं तो मार्च से मई और सितंबर से नवंबर तक का समय सबसे बेहतर है। सर्दी में यहां बर्फबारी का मजा भी ल‌िया जा सकता है लेकिन कई बार रास्ते बंद होने के कारण यहां आना खतरनाक हो सकता है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो उधमपुर से अपनी कार या टैक्सी लेकर ही जाएं।

इलाके में यातायात सुव‌िधा अभी ज्यादा बेहतर नहीं है। टैक्सी जम्मू से भी की जा सकती है। हम रास्ते का लुत्फ लेते हुए यहां पहुंचे इस ल‌िए हमने टैक्सी का व‌िचार पहले ही छोड़ द‌िया था। हमने जम्‍मू से बस में च‌िनैनी तक का सफर किया।

क्या खास है यहां

maan talai in jammu
इसके बाद च‌िनैनी से मिनी बस (मैटाडोर) से आगे की 32 किलोमीटर की यात्रा की। इस 32 किलोमीटर की यात्रा में मंत्रमुग्‍ध करने वाले नजारे देखने को मिलते है। यहां नाशपाती और सेब के बाग भी देखे जा सकते हैं। पहाड़ का घुमावदार रास्ता बेहद रोमांच पैदा करता है। ‌

च‌िनैनी से करीब 25 किलोमीटर आगे सुद्धमहादेव का मंद‌िर है। कुछ लोगों का दावा है क‌ि शिव-पार्वती व‌िवाह यहीं पर हुआ था। सुद्धमहादेव की प्रत‌िष्ठा बहुत दूर तक फैली है। जून माह में यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें देश भर से लोग आते हैं। यहां से सात किलोमीटर आगे मानतलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed