{"_id":"61c35550afb9c30e8c0c1ce8","slug":"maa-vaishno-devi-fierce-fire-on-the-hill-in-front-of-the-yatra-route-devotees-have-no-problem-the-scope-of-the-fire-is-increasing-continuously","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां वैष्णो देवी: यात्रा मार्ग के सामने पहाड़ी पर भीषण आग, श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं, आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां वैष्णो देवी: यात्रा मार्ग के सामने पहाड़ी पर भीषण आग, श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं, आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा
Wed, 22 Dec 2021 10:13 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:13 PM IST
सार
माता वैष्णो देवी के भवन की तरफ जाने वाले यात्रा मार्ग के सामने सुखाल घाटी में लगी आग बढ़ती जा रही है। फिलहाल इस आग से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
कटड़ा में यात्रा मार्ग पर लगी आग से उठता धुंआ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भवन मार्ग के दूसरी तरफ अर्द्धकुंवारी के सामने सुखाल घाटी में मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग बढ़ती जा रही है। आग का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। हालांकि इसके चलते मां वैष्णो देवी यात्रा में किसी तरह की रुकावट नहीं आई है। आग भवन मार्ग पर हाथी मत्था व भवन से काफी दूरी पर लगी है।
विज्ञापन
आग बुझाने को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के अलावा आपदा प्रबंधन दल तथा वन विभाग, श्राइन बोर्ड के कर्मी व अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान जुटे हुए हैं। आग लगने का अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इस क्षेत्र से रास्ता सुखाल घाटी की ओर जाता है और गुज्जर बक्करवाल आदि का इन दिनों वहां से आना जाना लगा रहता है। वहीं भवन से मिली जानकारी अनुसार आग बुझाने के लिए पुलिस सहित अन्य कर्मी आग बुझाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन