फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ma stadium, t20 championship

Jammu News: लीजेंड मास्टर्स इंटर स्टेट वेटरन टी20 ... जम्मू-कश्मीर ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता

विज्ञापन
ma stadium, t20 championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में लीजेंड मास्टर्स इंटर स्टेट वेटरन टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप में वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर ने विदर्भ वेटरंस पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बोर्ड प्रेसिडेंट वेटरंस मुंबई ने आईएफसीआर नॉर्थ को हराया।
पहले मैच में आईएफसीआर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 87 रन बना सकी। बोर्ड प्रेसिडेंट मुंबई के लिए रविराज धुरी ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक कीऔर चार विकेट लिए। समीर शाह ने तीन जबकि सुबोध और मिलिंद मोहिते ने एक-एक विकेट लिया। आईएफसीआर के लिए जमील रहमान ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

बोर्ड प्रेसिडेंट ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। प्रदीप क्षीरसागर ने 39 रन की कप्तानी पारी खेली। आईएफसीआर के लिए वेटरंस आनंद शर्मा ने दो और सुरेश ने एक विकेट लिया। बोर्ड प्रेसिडेंट मुंबई के समीर शाह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर ने विदर्भ वेटरंस को कड़े मुकाबले में 13 रन से हराया। कप्तान विवेक सूरी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुरिंदर काचरू और राजेश्वर स्लाथिया की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। सुरिंदर काचरू ने 59 रन बनाए और वीसीएजेके ने निर्धारित 20 ओवर में 162 रन की पारी खेली। टीम के लिए इमरान 32, राजेश्वर ने 24 और फहीम ने 22 रन बनाए। विदर्भ वेटरन्स के लिए मनीष गौर ने तीन विकेट लिए जबकि विक्रम बत्रा और प्रेशित ने एक-एक विकेट साझा किया।

विदर्भ वेटरन्स की शुरुआत आक्रामक रही। राहुल ठाकुर ने रन चेज़ का नेतृत्व किया और 10 ओवर में 91 रन बनाए। विवेक सूरी की अच्छी गेंदबाजी से बदलाव आया। फहीम ताक और विक्की रैना ने नियमित अंतराल पर महत्वपूर्ण ब्रेक दिए और वीसीएजेके ने विदर्भ वेटरन्स को 149 रन पर आउट कर दिया। फहीम और विक्की ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि राजेश ने दो और सुरिंदर ने एक विकेट लिया। विदर्भ के लिए राहुल ने 55 रन और विक्रम बत्रा ने 28 रन बनाए। वीसीएजेके के फहीम ताक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रमुख खेल प्रमोटर अखिल महाजन मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed