फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor said: Remove the black spots causing accidents in three months

उपराज्यपाल बोले: हादसों का कारण बन रहे ब्लैक स्पॉट तीन माह में दूर करें 

Wed, 22 Dec 2021 10:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 Dec 2021 10:56 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने हादसों को रोकने के लिए सभी कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में ट्रॉमा सेंटर विकसित किए जाएं। 
 

विज्ञापन
Lt Governor said: Remove the black spots causing accidents in three months
जम्मू सचिवालय में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे और उसमें हो रही लोगों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अगले तीन माह में सड़कों से ब्लैक स्पॉट दूर करने का निर्देश दिया है। बुधवार को नागरिक सचिवालय में उप-राज्यपाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक में एलजी ने निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले कारकों की पहचान करने के साथ सुरक्षा कानून सही भावना से लागू करने, प्रतिक्रिया प्रणाली में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के संभावित क्षेत्रों में ट्रॉमा सेंटर विकसित करने पर ध्यान दिया जाए। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव हिरदेश कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में अमृत योजना के तहत श्रीनगर और जम्मू शहरों के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने के लिए स्थापित तंत्र के बारे में जानकारी दी। उप-राज्यपाल ने परिहवन विभाग को अत्यधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निरीक्षण और प्रमाणन और लाइसेंसिंग के एकीकृत केंद्र स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

बैठक में उप-राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर, मुख्य  सचिव अरुण कुमार मेहता, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed