फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Governor Manoj Sinha said all problems of Kashmiri Pandits will be solved

Jammu Kashmir News : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- कश्मीरी पंडितों की सभी समस्याओं का होगा हल

Sat, 21 May 2022 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 01:37 AM IST
सार

उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नहीं जाना चाहिए क्योंकि घाटी के स्थानीय निवासी भी चाहते हैं कि वे वहीं रहें। हम कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सहित उनकी सभी चिंताओं का ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन
Lt Governor Manoj Sinha said all problems of Kashmiri Pandits will be solved
मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा चिंताओं सहित उन लोगों को पेश आ रही समस्याओं का हल किया जाएगा। अल्पसंख्यकों और कश्मीरी पंडितों सहित कश्मीर के हर निवासी को सुरक्षित रहने का अधिकार है और हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नहीं जाना चाहिए क्योंकि घाटी के स्थानीय निवासी भी चाहते हैं कि वे वहीं रहें। हम कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सहित उनकी सभी चिंताओं का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन


मेरा उनसे अनुरोध है कि धैर्य रखें। कश्मीर के लोग भी चाहते हैं कि बहुधार्मिक संस्कृति और सद्भाव कायम रहे। जो भी समस्याएं मेरे संज्ञान में लाई गई हैं, हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या की विशेष जांच टीम (एसआईटी)जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घाटी में सुरक्षा स्थिति खराब होने संबंधी नेशनल कांफ्रें स के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक प्रमुख महबूबा मुफ्ती के दावों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि मैं पहले और अब के आंकड़ों का जिक्र करना चाहूंगा।


आप यहां से हैं और आप जानते हैं कि अब स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। लेकिन दुर्भाग्य से हिंसा की एक घटना हर महीने हुआ करती है। हम इससे निपटने के लिए एक रणनीति बनाने पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed