{"_id":"601662939d2a1a35b348659f","slug":"lt-governor-has-issued-transfer-order-of-five-officers-of-kas-cadre","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अधिकारियों के हुए तबादले, नसीम बने जम्मू पर्यटन निदेशक, राजेश शर्मा नए कस्टोडियन जनरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अधिकारियों के हुए तबादले, नसीम बने जम्मू पर्यटन निदेशक, राजेश शर्मा नए कस्टोडियन जनरल
Sun, 31 Jan 2021 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल प्रशासन ने केएएस कैडर के पांच अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सचिव नसीम जावेद चौधरी को जम्मू पर्यटन निदेशक पद पर तैनाती दी गई है। पर्यटन निदेशक राज कुमार कटोच अब जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग में सचिव होंगे। लोक सेवा आयोग के सचिव राजेश शर्मा को जम्मू-कश्मीर कस्टोडियन जनरल बनाया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः आतंकी के भाई ने कहा- पूरे खानदान का सफाया करवाना है? खिड़की से हथियार फेंकों, कपड़े उतारकर बाहर आओ
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स श्रीनगर की सचिव नुजहात गुल अब जेएंडके खेल परिषद की सचिव बनाई गई हैं। वहीं एसकेआईसीसी के निदेशक बख्शी जावेद हुमायूं को अगले आदेश तक श्रीनगर गोल्फ कोर्स सचिव के अलावा गोल्फ विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Weather Jammu Kashmir: जाते-जाते श्रीनगर को जमा गया चिल्ले कलां, 1991 के बाद पहली पारा इस कदर हुआ धड़ाम