फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Gen Satish Dua said time was not ripe for demilitarization in kashmir

कश्मीर से सेना हटाने का सही समय नहीं

Wed, 23 Sep 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 23 Sep 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
Lt Gen Satish Dua said time was not ripe for demilitarization in kashmir

श्रीनगर स्थित 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश दुआ ने कहा कि कश्मीर घाटी से सेना हटाने का अभी उचित समय नहीं है। जीओसी ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो कड़ी मेहनत से राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ मिली कामयाबी सेना खो सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने कश्मीर में सुरक्षा का एक मजबूत ताना बूना है, जिसने पिछले 25-26 सालों में भारी हिंसा देखी है। सेना ने हिंसा को काफी हद तक नीचे ला दिया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि आज जम्मू-कश्मीर में विकास गतिविधियां शुरू हो गई हैं। जीओसी ने कहा कि हमने सैनिकों और नागरिकों का खून बहाकर स्थिति नियंत्रण में की है। सेना को कुछ और समय दिया जाना चाहिए, ताकि कश्मीर घाटी विकास की ओर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में आईएस के झंडे लहराने की घटनाओं पर जीओसी ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद  कुछ युवा मास्क लगाकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रत्येक जुमे को दिखाने वाले आईएस झंडों के मामले पर नजर रखने की जरूरत है। क्या यह वास्तव में आईएस प्रायोजित हैं। चंद सेकेंड के लिए लहराए गए झंडे शाम की खबर में 30 मिनट तक दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed