फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Gen Ranbir Singh, Northern Command reviewed the prevailing situation in the Kashmir valley

उत्तरी कोर प्रमुख ने की कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, बोले-आतंक पर हो सख्त कार्रवाई

Fri, 20 Sep 2019 08:29 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 20 Sep 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Lt Gen Ranbir Singh, Northern Command reviewed the prevailing situation in the Kashmir valley
lt general Ranbir singh - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। वह नियंत्रण रेखा पर भी पहुंचे। उन्होंने जमीनी स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त को परखा और अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी ली। उनके के साथ चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों भी थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रणबीर सिंह को आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए सेना की तैयारियों से अवगत कराया गया। आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या करने की तरफ भी उनका ध्यान खींचा गया। पिछले कुछ दिनों से घाटी में बने हालात की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ने पर उत्तरी कोर प्रमुख ने दुश्मन को कड़ा जवाब देने के लिए कहा। साथ ही आतंकियों की हर साजिश को नाकाम करने के लिए जवानों का हौसला बढ़ाया। 


उन्होंने कहा कि वह इसी तरह से डटे रहें और आतंकियों की कमर तोड़ें। सैन्य अधिकारियों को जिला प्रशासन, स्थानीय लोगों और पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से पूरा तालमेल बनाकर काम करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed