{"_id":"6002cd138ebc3e2e2616eb4d","slug":"lt-gen-joshi-said-that-he-prepared-to-deal-with-the-challenge-of-pakistan-china-and-internal-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान-चीन और आंतरिक सुरक्षा की चुनौती से निपटने को तैयारः लेफ्टिनेंट जनरल जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान-चीन और आंतरिक सुरक्षा की चुनौती से निपटने को तैयारः लेफ्टिनेंट जनरल जोशी
Sat, 16 Jan 2021 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Jan 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी
- फोटो : @NorthernComd_IA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने कहा कि कमान के सामने पाकिस्तान, चीन और आंतरिक हालात की तिहरी चुनौती है। सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखती है। उधमपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) जोशी ने कहा कि लद्दाख में चीन ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। उत्तरी कमान ने चीन के तमाम मंसूबों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लद्दाख के अग्रिम इलाकाें में भारतीय सेना ज्यादा बेहतर स्थिति में है। इसके बावजूद चीन की सेना के साथ वार्ता का दौर जारी है। जोशी ने कहा कि अगस्त माह में चीनी सेना को जिस तरीके से जवाब दिया गया है, वह कमान प्रमुख होने के नाते पूरी तरह से संतुष्ट हैं। वर्तमान में हम पहले की तुलना में चीन से ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार हैं। 29-30 अगस्त की रात को चीन की सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर पर उकसाने वाली कार्रवाई की कोशिश की।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने सामरिक महत्व की बेहद ऊंची चोटियों मुखपारी, रेचिन ला और मगर क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया। चीन की आपत्तियों के बावजूद सेना इन चोटियों पर तैनात है। उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2020 में पहले कोरोना की चुनौती आ गई, जिसके साथ ही लद्दाख में चीन से तनाव शुरू हो गया। सेना हर चुनौती का डटकर मुकाबला कर रही है।
विज्ञापन
हालात स्थिर, कई आशंकाएं भी
लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा मामले में हालात स्थिर हैं, लेकिन अभी भी कई तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं। हालात को नियंत्रण में रखने के प्रयास जारी हैं।