फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lt Gen BS Raju handed over command of the strategic Kashmir-based 15 Corps to Lt Gen DP Pandey

लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे बने 15-कोर के नए कमांडर, जानिए बीएस राजू के कार्यकाल से जुड़ी बातें

Wed, 17 Mar 2021 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Mar 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Lt Gen BS Raju handed over command of the strategic Kashmir-based 15 Corps to Lt Gen DP Pandey
15 कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के हाथ - फोटो : भारतीय सेना

लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने बुधवार को कश्मीर स्थित 15 कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे को सौंपी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद और कोविड-19 की दोहरी चुनौतियों का डटकर सामना किया। इसके साथ ही पिछले एक वर्ष में लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने नियंत्रण रेखा के साथ ही कश्मीर में बेहतर सुरक्षा माहौल दिया। 

विज्ञापन


नागरिक प्रशासन और सुरक्षाबलों के साथ कश्मीर में सामान्य स्थिति लाने के लिए अपने प्रयासों से तालमेल बिठाते हुए उन्होंने बेहतरीन कार्य किया। इस दौरान में आतंकवाद पर काफी नकेल भी कसी गई। कई आतंकी संगठनों के बड़े कमांडरों को भी ठिकाने लगाने में सफलता मिली। नियंत्रण रेखा पर निगरानी ग्रिड को भी काफी मजबूती मिली। पाकिस्तानी संघर्षविराम उल्लंघन का माकूल जवाब भी दिया गया। 

विज्ञापन

शांति बहाली के लिए उठाए ये महत्वपूर्ण कदम

Lt Gen BS Raju handed over command of the strategic Kashmir-based 15 Corps to Lt Gen DP Pandey
15 कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के हाथ - फोटो : भारतीय सेना

सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के पूरक के लिए लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने बेहतर सैनिक-नागरिक संपर्क सुनिश्चित किया। इस प्रयास में कश्मीर घाटी में कई सफल आयोजन शामिल थे। जिसमें विभिन्न खेलों, संस्कृति, कला, शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य पहल में आवाम का साथ शामिल रहा। सेना ने अपनी तैनाती ग्रिड का प्रभावी रूप से उपयोग किया। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने गुमराह युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के भी अवसर दिए। जोकि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली के लिए महत्वपूर्ण है। सेना ने युवाओं के साथ जुड़ने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। आतंकियों के आत्मसमर्पण के मामले में सफलता और समाज के सभी वर्गों से समर्थन मिला। 

लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने चिनार कोर के सभी रैंकों की उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा की

Lt Gen BS Raju handed over command of the strategic Kashmir-based 15 Corps to Lt Gen DP Pandey
15 कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के हाथ - फोटो : भारतीय सेना

उड़ी ब्रिगेड कमांडर, विक्टर फोर्स के जीओसी और अब जीओसी चिनार कोर के रूप में कार्य करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने उच्च मानकों को मजबूत और संस्थागत बनाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को कश्मीर को स्थायी शांति के मार्ग पर लाने के लिए यूवाईएसएम से सम्मानित भी किया जा चुका है। अपने विदाई संदेश में जनरल राजू ने चिनार कोर के सभी रैंकों की उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सिविल प्रशासन और आवाम को भी जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि की दिशा में उनके अथक समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed