फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LS Elections: Consultation will be held with the candidates today on postponing the election of Anantnag-Rajor

LS Elections : अनंतनाग-राजोरी सीट का चुनाव टालने पर आज होगी प्रत्याशियों से मंत्रणा, निर्वाचन आयोग करेगा फैसला

Fri, 26 Apr 2024 10:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
इसके मद्देनजर संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी से राय लेने के बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
loader
LS Elections: Consultation will be held with the candidates today on postponing the election of Anantnag-Rajor
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीट का चुनाव टालने के लिए भाजपा, अपनी पार्टी, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी), पीपुल्स कांफ्रेंस समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों तथा प्रत्याशियों की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। इसके मद्देनजर संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी से राय लेने के बाद रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। अपनी पार्टी के प्रत्याशी जफर इकबाल मन्हास ने बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की है।



सूत्रों ने बताया चुनाव टालने के लिए दिए गए प्रत्यावेदन में सभी ने खराब मौसम के कारण मुगल रोड के बंद होने को आधार बनाया है। इनका कहना है कि मुगल रोड बंद होने की वजह से प्रत्याशियों को मतदाताओं तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इससे आम मतदाताओं तक निर्धारित समय में संपर्क नहीं हो पाया है। प्रत्यावेदन देने वाले प्रत्याशियों का कहना है कि यह लोकसभा सीट सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ तथा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम व शोपियां को मिलाकर बनाई गई है।


दक्षिण कश्मीर तथा राजोरी-पुंछ के बीच संपर्क का एकमात्र साधन मुगल रोड है जो पिछले दिनों लगातार बारिश तथा बर्फबारी के कारण कई दिनों तक बंद रहा है। नामांकन के दौरान भी सड़क बंद रही। यहां का चुनाव सात मई को होना है। ऐसे में लोकतंत्र के पर्व में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लोगों तक पार्टी प्रत्याशियों की आवाज पहुंचाने के लिए यह जरूरी है कि चुनाव को टालकर प्रचार के लिए कुछ समय और दिया जाए।

अनंतनाग-राजोरी सीट के चुनाव अधिकारी की ओर से इस मुद्दे पर शुक्रवार को प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है। पार्टी की ओर से इस बाबत राय रखी जाएगी। 
- जफर इकबाल मन्हास, प्रत्याशी-अपनी पार्टी

चुनाव टालने के लिए आठ ने दिया प्रत्यावेदन
सूत्रों ने बताया कि चुनाव टालने के लिए कुल आठ प्रत्यावेदन चुनाव आयोग को भेजे गए हैं। इनमें पीपुल्स कांफ्रेंस के इमरान रजा अंसारी, भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना, अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट, अपनी पार्टी प्रत्याशी जफर इकबाल मन्हास, डीपीएपी प्रत्याशी एडवोकेट मोहम्मद सलीम पर्रे, प्रत्याशी अली मोहम्मद वानी व अर्शीद अली लोन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed