फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lowest temperature recorded in pahalgam jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में -9.7 डिग्री रहा तापमान, गुलमर्ग में सर्दी ने तीन साल का तोड़ा रिकार्ड

Fri, 14 Dec 2018 11:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 14 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
lowest temperature recorded in pahalgam jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम पिछले एक दशक में वीरवार की रात को न्यूनतम तापमान माइनस 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन


इससे पहले श्री अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम में 15 दिसंबर 2007 को न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। जम्मू में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। अगले एक हफ्ते तक मौसम के ऐसा ही रहने के आसार हैं। वहीं, मुगल रोड पर पांचवें दिन शुक्रवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया।

उत्तरी कश्मीर में पर्यटक स्थल गुलमर्ग में भी पिछले तीन साल में बीती रात का न्यूनतम रिकार्ड तापमान माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 24 दिसंबर 2015 को न्यूनतम माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। लेह और कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में पारा गिरने से पानी जमने लगा है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के गेटवे काजीगुंड में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed