फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   low voltage, problem, protest

Jammu News: लो वोल्टेज की मार, दो साल से अंधेरे में 40 परिवार

Thu, 22 Jun 2023 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 22 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
low voltage, problem, protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव कटली में दो साल से बिजली की उचित सुविधा नहीं मिलने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। उन्होंने परिवारों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही अनदेखी करने का आरोप जड़ा है। ग्रामीणों ने उप राज्यपाल और जिला प्रशासन से जल्द सुध लेने की गुहार लगाई है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र, मोहिंद्र, सचिन, रविंद्र, पूर्व पंच नीमो देवी, वविता देवी, आशा देवी, शालू और पोली देवी आदि ने बताया कि कटली गांव में 40 परिवार गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के हैं। यहां पर स्थापित ट्रांसफार्मर से कनेक्शन तो मिले हैं, लेकिन दो साल से लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। न तो घरों में रोशन हो पाती है और न ही बिजली के उपकरण चलते हैं। भीषण गर्मी और सर्दी में लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती है। समस्या को उठाने के बाद बिजली विभाग की ओर से एक और ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही खंभे व तारें बिछा दी हैं, लेकिन आजतक कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। इसलिए जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित कटली गांव के लोग बिजली सुविधा से महरूम हैं। कहीं भी सुनाई नहीं हो रही है। हर प्रशासनिक कार्यक्रम व अधिकारियों के समक्ष समस्या को उजागर किया जा चुका है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। इस कारण ग्रामीणों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने विभाग, प्रशासन और उप राज्यपाल से जल्द समस्या का निदान करने की अपील की है।
विज्ञापन



बिजली स्टेशन तैयार है। इसे एचटी लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण ग्रामीणों को बिजली की सुचारु आपूर्ति नहीं हो रही है। साढ़े तीन लाख के फंड दिए थे और ट्रांसफार्मर लगाया था। उसके बाद कुछ और खंभों की जरूरत है। इस बारे में विभाग के मुख्य अभियंता से मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही एचटी लाइन से जोड़ कर स्टेशन को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- रमेश चंद्र, डीडीसी सदस्य, सांबा
--------------------------------








डीडीसी के सदस्य ने फंड उपलब्ध करवाए थे। अभी भी 15 से 20 और खंभों की जरूरत है। खंभे मिलने के बाद एचटी लाइन से जोड़ कर स्टेशन चालू होगा।



- मंंजीत विलोरिया, जेई, बिजली विभाग, कटली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed