फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   loot

हथियार दिखाकर मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज

विज्ञापन
loot
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थाने में हथियार दिखाकर मारपीट और लूटपाट करने का मामला दर्ज किया गया है। अकाश सपोलिया निवासी डोलिया बाड़ी ब्राह्मणा ने पुलिस तो बताया कि वह जरूरी काम से पैदल ही कहीं जा रहा था। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और पिस्टल दिखाकर मारना पीटना शुरू कर दिया, और लूटपाट करने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाता बाइक सवारों ने उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

जब उसने शोर मचाया तो वह भाग गए। लुटेरों से छूटने के बाद उसने वारदात के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर उनका पीछा किया, मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गए। उसकी पहचान देवेंद्र कुमार निवासी मीन सरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने दो युवकों के बारे में भी जानकारी दी। उनमें से एक युवक की पहचान रमण कुमार के रूप में हुई है। दूसरे युवक के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली। उसने बताया कि वह आरएस पुरा का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त युवाओं के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट और लूटपाट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed