फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha elections: Third front trying to take shape amid agitation in Ladakh

लोकसभा चुनाव: लद्दाख में आंदोलन के बीच तीसरा मोर्चा आकार लेने की कोशिश में, ऐसे रोचक हो सकता है मुकाबला

Wed, 10 Apr 2024 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 05:48 PM IST
सार

राज्य के दर्जे तथा छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) संयुक्त रूप से मैदान में उतरने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
Lok Sabha elections: Third front trying to take shape amid agitation in Ladakh
ladakh election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लद्दाख संसदीय सीट के लिए अभी तक प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हुआ है, लेकिन मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस यहां परंपरागत प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। अब यहां तीसरा मोर्चा भी आकार लेने की कोशिश में है। 

विज्ञापन


राज्य के दर्जे तथा छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) संयुक्त रूप से मैदान में उतरने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


भाजपा में अंदरुनी कलह है, जिसे सुलझाने में पार्टी नेतृत्व लगा हुआ है। भाजपा यहां हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। इस वजह से उसकी साख दांव पर है। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि अनुच्छेद 370 हटाकर लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले पर मौजूदा चुनाव में मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1967 से अब तक हुए चुनाव में छह बार कांग्रेस, दो बार नेकां, तीन बार निर्दल तथा दो बार ही भाजपा जीती है। भाजपा यहां 2014 से जीत रही है, जबकि कांग्रेस ने आखिरी बार 1996 में यहां जीत हासिल की थी। 1998 व 1999 में नेकां को जीत मिली थी, लेकिन बाद के दो चुनाव 2004 व 2009 में निर्दलीय संसद तक पहुंचे थे। 

मौजूदा चुनाव में भी नेकां ने समझौते के तहत कांग्रेस के लिए यह सीट छोड़ दी है। उधर, सोनम वांगचुक के नेतृत्व में राज्य के दर्जे के लिए अनशन करने वालों तथा एलएबी और केडीए की ओर से चुनाव में संयुक्त प्रत्याशी उतारने पर विचार चल रहा है ताकि वह अपनी बात संसद में मजबूती के साथ रख सकें। 

इसके लिए उनके बीच प्रत्याशी को लेकर विचार शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि सज्जाद कारगिली, कारगिल हिल कौंसिल के सीईसी डॉ. आखून के नामों पर मंथन किया गया है। हालांकि, इस पर अभी कोई ठोस फैसला नहीं हो सका है।

कुल मतदाता 184268

  • महिला मतदाता 91826
  • पुरुष मतदाता 92442
  • वरिष्ठ मतदाता 1570
  • युवा मतदाता 7462
  • दिव्यांग मतदाता 1123
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed