फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections: PM Modi amit Shah and Rajnath to come to attract voters in jammu kashmir

लोकसभा चुनाव: J&K में वोटरों को रुझाने आएंगे पीएम मोदी, शाह और राजनाथ, स्टार सहित 40 नेता करेंगे प्रचार

Thu, 28 Mar 2024 02:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 02:12 PM IST
सार

भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में स्टार प्रचारकों सहित 40 नेताओं की सूची जारी की है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों के साथ स्थानीय नेता शामिल हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: PM Modi amit Shah and Rajnath to come to attract voters in jammu kashmir
पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर की पांच संसदीय सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में वोटरों को रुझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गज आएंगे। 

विज्ञापन


भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में स्टार प्रचारकों सहित 40 नेताओं की सूची जारी की है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों के साथ स्थानीय नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा की सूची में प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं के अलावा जयराम ठाकुर, सुनील जाखड़, स्मृति ईरानी, भजन लाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, तरुण चुग, आशीष सूद, रवींद्र रैना, प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा, सांसद गुलाम अली खटाना, डॉ. नरेंद्र सिंह, डा. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, विबोध गुप्ता, डॉ. डीके मनियाल, शक्ति राज परिहार, चंद्र मोहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सूची में प्रिया सेठी, अब्दुल गनी कोहली, देवेंद्र राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, बलवंत सिंह मनकोटिया, एडवोकेट सुनील सेठी, तालिब हुसैन, इकबाल मलिक, संजिता डोगरा, अरुण प्रभात, चौधरी रोशन हुसैन, मुनीश शर्मा और मोहम्मद रफीक वानी शामिल हैं। 


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हेडक्वार्टर अरुण सिंह की ओर से लिखित में भारत चुनाव आयोग को यह जानकारी दी गई है। भाजपा की ओर से उधमपुर संसदीय सीट से डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू सीट से जुगल किशोर शर्मा को लगातार तीसरी बार टिकट दिया है। इसमें दोनों संसदीय क्षेत्रों में अप्रैल में चुनाव संपन्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed