फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections: Innocent girl used in rally to seek votes, show cause notice to Mehbooba Mufti

Lok Sabha Elections : वोट मांगने के लिए रैली में मासूम बच्ची का इस्तेमाल, महबूबा मुफ्ती को कारण बताओ नोटिस

Mon, 06 May 2024 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 04:53 AM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष एवं राजोरी अनंतनाग संसदीय सीट से पीडीपी की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती और पीडीपी विधानसभा इंचार्ज अंजुम मिर्जा को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Innocent girl used in rally to seek votes, show cause notice to Mehbooba Mufti
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष एवं राजोरी अनंतनाग संसदीय सीट से पीडीपी की प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती और पीडीपी विधानसभा इंचार्ज अंजुम मिर्जा को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस राजोरी दौरे के दौरान थन्नामंडी शाहदरा शरीफ में पब्लिक रैली के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी एवं एडीसी राजोरी राजीव कुमार खजूरिया ने महबूबा मुफ्ती को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


नोटिस के अनुसार 1 मई का महबूबा मुफ्ती का शाहदरा शरीफ पब्लिक रैली के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महबूबा मुफ्ती ने एक नाबालिग लड़की को अपनी सियासी मुहिम में पीडीपी के लिए वोट मांगने के लिए प्रयोग किया है। इतना ही नहीं पब्लिक रैली के खत्म होने के बाद महबूबा को उसी मासूम बच्ची को प्रोत्साहित करते देखा गया है। 
विज्ञापन

वहीं, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के नोडल अधिकारी ने अपने कारण बताओ नोटिस में चुनाव आयोग के उन दिशानिर्देशों का हवाला दिया है, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने चुनाव प्रचार के लिए किसी भी नाबालिग बच्चे का प्रयोग नहीं करेगी। यदि महबूबा संतोषजनक जवाब देने में सफल नहीं हो पातीं तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है और आने वाले दिनों में उनके प्रचार पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed