फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha elections 2019 Voting in Anantnag today

अनंतनाग में पहले चरण के दौरान 13.61 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 23 Apr 2019 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Voting in Anantnag today
खानबल में मतदान के लिए लगी लाइन - फोटो : ANI

आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम चरण का मतदान हुआ। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक हुआ। मतदान को देखते हुए अनंतनाग में इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन


आतंकी घटनाओं से प्रभावित होने के कारण अनंतनाग में सवेरे से ही मतदान का प्रतिशत कम रहा। अनंतनाग में सुबह नौ बजे तक केवल 1.55 फीसदी मतदान हुआ जबकि यही आंकड़ा धीमी रफ्तार से दोपहर एक बजे तक 9.7 फीसदी तक ही पहुंच पाया। वोटिंग खत्म होने से एक घंटा पहले यानी दोपहर तीन बजे तक अनंतनाग लोकसभा सीट पर वोट प्रतिशत 11.22 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


कुल मिलाकर अनंतनाग में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। मतदान खत्म होने तक अनंतनाग में 13.61 प्रतिशत मत डाले गए। पहले चरण में केवल अनंतनाग जिले की छह विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। यह देश की इकलौती संसदीय सीट है जिस पर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कुलगाम व तीसरे में छह मई को शोपियां व पुलवामा जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस सीट पर कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की प्रतिष्ठा दांव पर है। कांग्रेस प्रत्याशी जीए मीर, नेकां के हसनैन मसूदी तथा भाजपा के सोफी युसूफ मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों अनंतनाग, डोरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा व पहलगाम में मतदान में कुल पांच लाख 29 हजार 256 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 269603 पुरुष, 257540 महिला, 2102 सर्विस वोटर तथा 11 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसके लिए 714 मतदान केंद्र बनाए गए है। 

विधानसभावार    वोटर
कोकरनाग      93694
डोरू               78653
बिजबिहाड़ा     93298
शांगस           88374
पहलगाम      86614
अनंतनाग      86530

छह हजार से अधिक कश्मीरी पंडित भी डालेंगे वोट

lok sabha elections 2019 Voting in Anantnag today
उधमपुर - फोटो : ani

कश्मीरी पंडित उधमपुर में विशेष मतदान केंद्र पर डाल रहे वोट
कश्मीरी पंडितों ने उधमपुर स्थित विशेष मतदान केंद्र पर अनंतनाग सीट के लिए वोट डाला। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर अनंतनाग सीट के लिए कश्मीरी पंडितो को विशेष मतदान केंद्र की सुविधा दी गई है ।

ये हैं मैदान में
अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस से गुलाम अहमद मीर, नेशनल कांफ्रेंस से हसनैन मसूदी, भाजपा से सोफी यूसुफ प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। इनके अलावा पैंथर्स पार्टी के निसार अहमद वानी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के जफर अली, मानव रचना पार्टी के संजय कुमार धर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के सुरिंदर सिंह और निर्दलीय इम्तियाज अहमद राथर, रिडवाना अहमद, रियाज अहमद भट, जुबैर मसूद, शम्स ख्वाजा, अली मोहम्मद वानी, मोहम्मद वानी, मो. कासिर अहमद शेख, मंजूर अहमद खान और मिर्जा सज्जाद हुसैन बेग भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

बूथों पर पथराव, ग्रेनेड फेंके गए
अनंतनाग लोकसभा सीट पर पहले चरण की वोटिंग से पहले सोमवार की रात कई बूथों पर पथराव की सूचना है। साथ ही ग्रेनेड फेंके जाने की भी खबर है। सूत्रों के अनुसार, अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके के त्राहपु, मागरेपोरा में बूथों पर पथराव किया गया। इस दौरान पथराव कर लगे लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। आतंकियों ने लाजबल में पोलिंग बूथ को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, ग्रेनेड बाहर ही फट गया, जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed