फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok sabha elections 2019: National Conference leader Farooq Abdullah comment on PM modi

झूठ की भी एक बुनियाद होती है मोदी जी, कब तक झूठ बोलते रहोगे?: फारूक अब्दुल्ला

Sat, 06 Apr 2019 01:16 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: National Conference leader Farooq Abdullah comment on PM modi
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आज ही अमेरिका की सरकार ने नया बयान दिया कि पाकिस्तान के पास जितने भी एफ-16 है, वो बिल्कुल ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झूठ की भी एक बुनियाद होती है मोदी जी, कब तक झूठ बोलते रहोगे? क्यों झूट बोलते हो? दरअसल अमेरिका की एक पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ द्वारा एक खबर प्रकाशित किया गया था, जिसमें लिखा था कि पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-16 विमानों की अमेरिका ने गिनती की है। इसमें यह पता चला है कि उनमें से एक भी विमान कम नहीं है। पत्रिका की यह खबर भारत के इस दावे के उलट है कि उसके एक लड़ाकू विमान ने 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया।


गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बम गिराए थे। भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के लड़ाकू विमानों के बीच एक झड़प हुई थी जिसमें एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed