फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha election security

लोस चुनाव : जम्मू-कश्मीर में 635 व लद्दाख में 57 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की होंगी तैनात

विज्ञापन
Lok Sabha election security
- देशभर में पश्चिम बंगाल के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बलों की तैनाती की जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की 635 और लद्दाख में 57 कंपनियां तैनात की जाएंगी। मतदान समाप्त हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा मतगणना को सकुशल कराने के लिए क्रमश: 36 और एक कंपनी रुकी रहेगी। देशभर में पश्चिम बंगाल (920 कंपनी) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की मांग की गई थी। इस आधार पर चुनाव आयोग ने तय किया है कि 3400 कंपनियां पूरे देशभर में भेजी जाएंगी। चरणवार राज्य के भीतर ही इन कंपनियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। चुनाव खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा मतगणना संपन्न कराने के लिए बलों की कंपनियों को रोक कर रखा जाएगा।

------
जम्मू-कश्मीर में पांच व लद्दाख
में एक सीट पर होगा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच तथा लद्दाख की एक सीट है। परिसीमन के बाद अनंतनाग और जम्मू लोकसभा सीट का कुछ हिस्सा काटकर नई सीट अनंतनाग-राजोरी बनाया गया है। इस सीट पर पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण दिए जाने के बाद से राजनीतिक समीकरण बदले हैं। जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इस आधार पर अब राजनीतिक पार्टियों ने भी नए मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सभी पार्टियों का खासा जोर नए बने मतदाताओं पर है। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव के लिए प्रभारी भी बना दिए हैं। माना जा रहा है कि मोदी की रैली के बाद अगले कुछ दिनों में प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मूड में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed