फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election : PK Pole said Voting will be held peacefully in border areas, Plan B ready for unpleasant

JK: पीके पोल बोले- सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से होंगे मतदान, अप्रिय स्थिति के लिए प्लान बी तैयार

Sun, 05 May 2024 06:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाल नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 May 2024 06:12 PM IST
सार

गुरेज निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीके पोल ने राजदान टॉप के करीब मौसम की स्थिति होने पर मतदान दलों और उपकरणों के परिवहन के लिए भारतीय वायु सेना का सहयोग भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
lok sabha election : PK Pole said Voting will be held peacefully in border areas, Plan B ready for unpleasant
जम्मू कश्मीर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी पीके पोले ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव होंगे। पिछले लंबे समय से युद्धविराम की स्थिति बनी हुई है, जिससे मतदान संपन्न कराने में आसानी होगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भी सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


बांदीपोरा जिले में एक स्वीप कार्यक्रम में बोलते हुए पोल ने कहा, "हमें उम्मीद है कि पांच साल से जारी युद्धविराम के चलते इस साल सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाएंगे।"
विज्ञापन


संभावित खतरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर सीमा पार से चुनावों में हस्तक्षेप करने का कोई प्रयास किया जाता है, तो चुनाव आयोग के पास पहले से ही एक योजना बी है, ताकि मतदान में किसी तरह की खलल न पड़े।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरेज निर्वाचन क्षेत्र के लिए पीके पोल ने राजदान टॉप के करीब मौसम की स्थिति होने पर मतदान दलों और उपकरणों के परिवहन के लिए भारतीय वायु सेना का सहयोग भी लिया जा सकता है। उन्होंने पिछले चुनावों में गुरेज और बांदीपोरा निर्वाचन क्षेत्रों में संतोषजनक मतदान पर प्रकाश डाला और बांदीपोरा से चुनावों में लोगों की अधिक भागीदारी की आशा व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार मतदान पिछले सभी रिकॉर्डों को तोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed