फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Election: Notification for Jammu parliamentary seat issue on 28 march tight security arrangements

लोकसभा चुनाव: जम्मू सीट के लिए अधिसूचना जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 30 को पर्चा भरेंगे जुगल किशोर

Thu, 28 Mar 2024 02:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

जम्मू संसदीय सीट के लिए नामांकन जम्मू उपायुक्त कार्यालय में किया जाना है।अधिसूचना के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गया है। इसके लिए जिला निवार्चन कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Notification for Jammu parliamentary seat issue on 28 march tight security arrangements
जम्मू-रियास लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना वीरवार को जारी की गई। इस चरण में जम्मू-कश्मीर की जम्मू संसदीय सीट समेत 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। जबकि, मतदान 26 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन


जम्मू संसदीय सीट के लिए नामांकन जम्मू उपायुक्त कार्यालय में किया जाएगा।अधिसूचना के साथ ही नामांकन भी शुरू हो गया है। इसके लिए जिला निवार्चन कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रैंक के एक अफसर की निगरानी में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


प्रत्याशी के साथ चार लोग जा सकेंगे अंदर

नामांकन के लिए प्रत्याशी अपने साथ चार लोगों को लेकर आ सकेंगे। जबकि प्रत्याशी के तीन वाहनों को कार्यालय के भीतर आने की अनुमति होगी। रैली की अनुमति मंजूर रैली स्थल पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुज्जर नगर से जाने वाले रोटरी से आगे नहीं जाएंगे

एडीसी जम्मू शेर सिंह ने बताया कि जो प्रत्याशी रेजिडेंसी रोड से नामांकन भरने आएगा। उनके साथ आने वाले तमाम लोगों को डीसी कार्यालय के बाहर ही रोका जाएगा और यहीं से उनको रोटरी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। जहां से वो गुज्जर नगर वाली साइड से जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई गुज्जर नगर की तरफ से आता है तो उसे डीसी कार्यालय के बाहर रोटरी पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से उनको वापस भी जाना होगा। सिर्फ नामांकन के लिए इसी तरह की पाबंदियां हैं। सामान्य यातायात पर किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी।


शहर में सुरक्षा चाक चौबंद

शहर में सुरक्षा को लेकर तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जरूरी जगहों पर सुरक्षाबलों की पर्याप्त तैनाती है। डीसी कार्यालय की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। -विनोद कुमार,एसएसपी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed