फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Election: Ghulam Nabi said DPAP agenda is to build schools and colleges and eliminate unemployment

लोकसभा चुनाव: गुलाम नबी बोले- स्कूल-कॉलेज का निर्माण, बेरोजगारी को खत्म करना है डीपीएपी का एजेंडा

Sun, 21 Apr 2024 06:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 06:03 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि उनका एजेंडा विकास, स्कूल-कॉलेज का निर्माण और बेरोजगारी को खत्म करना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Ghulam Nabi said DPAP agenda is to build schools and colleges and eliminate unemployment
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि उनका एजेंडा विकास, स्कूल-कॉलेज का निर्माण और बेरोजगारी को खत्म करना है। उनकी पार्टी का एजेंडा मतभेद कम करना है। रविवार को अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट सलीम पर्रे के समर्थन में रैली के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


डीपीएपी ने रविवार को कोकरनाग, हंगलगुंड से औपचारिक रूप से चुनावी प्रचार शुरू किया।
पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट सलीम पर्रे को वोट देने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यहां विकास के लिए हैं और हम चाहते हैं कि लोगों को बिना किसी परेशानी के आसानी से अपनी आजीविका मिल सके। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो वह डबल शिफ्ट में काम करते थे और उन्होंने पुल, सड़कें और अन्य चीजें बनाईं। उन्होंने लोगों से पार्टी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी का आधार मजबूत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed