फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: udhampur-doda seat 12 candidates to fight the election, voting on 18 april

लोकसभा चुनाव 2019: उधमपुर-डोडा सीट पर 12 प्रत्याशियों में जंग, 18 अप्रैल को होगा मतदान

Fri, 29 Mar 2019 10:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 29 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: udhampur-doda seat 12 candidates to fight the election, voting on 18 april
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कठुआ-डोडा-उधमपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों वाले इस लोकसभा क्षेत्र में साढ़े 16 लाख मतदाता हैं। लोकसभा क्षेत्र का केंद्र कठुआ है, जहां रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के साथ-साथ ईवीएम मशीनों में कैद प्रत्याशियों के भविष्य की गणना भी होनी है। सभी छह जिलों से ईवीएम आठ अप्रैल को मतदान के बाद यहां लाई जाएंगी। 
विज्ञापन


इससे पहले 18 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव विभाग ने डोडा उधमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 2710 मतदान केंद्र तैयार किए हैं। इनमें 144 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील तो वहीं 1031 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। चुनाव विभाग इस बार विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए भी मतदान केंद्रों तक पहुंचने के इंतजाम सुनिश्चित कर रहा है। मंडलायुक्त को ऐसे लोगों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष ऑब्जर्बर नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये जता रहे दावेदारी

विक्रमादित्य सिंह   कांग्रेस
डॉ जितेंद्र सिंह     भाजपा
चौधरी लाल सिंह   डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी
टीआर भगत     बहुजन समाज पार्टी
हर्ष देव सिंह     जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी
मोहम्मद अयूब   नवरंग कांग्रेस पार्टी
निवाक्षी     शिवसेना
बंसी लाल     निर्दलीय
राकेश     निर्दलीय
शबीर अहमद     निर्दलीय
गरीब सिंह     निर्दलीय
फिरदौस अहमद बवानी   निर्दलीय
 
 

सोशल मीडिया छिड़ी चुनावी जंग
चुनाव में प्रचार का सबसे बड़ा माध्यम इस दिनों सोशल मीडिया ही बना हुआ है। आदर्श आचार संहिता के तहत भले ही प्रत्याशियों के लिए एग्जिट पोल करवाने की अनुमति न हो लेकिन सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग शुरू हो गई है। जमीनी हकीकत पर भले ही किसी नेता की बैठकों में गिने हुए लोग पहुंच रहे हों लेकिन फेक एकाउंट के जरिये सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों की आर्मी पूरी तरह से सक्रिय है। भड़काऊ मैसेज से प्रत्याशियों की छवि को धूमिल करने में कोई भी कमी नहीं रखी जा रही है। सोशल मीडिया साइटों पर प्रत्याशियों को लेकर समर्थकों की दिवानगी इस कदर बढ़ चुकी है कि प्रोफाइल फोटो तक बदलकर प्रत्याशियों के लगा लिए गए हैं।  

मतदाताओं की स्थिति 
जिला         मतदाता          मतदान केंद्र
किश्तवाड़    182307             376  
डोडा            29825              350
 रामबन      184269              310
रियासी       259378              441
उधमपुर     336393              524
कठुआ       475321              709

यह भी जानें
पुरुष मतदाता       867784
महिला मतदाता     779709     
कुल मतदाता      1647493
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed